फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के आरोप में 14 को सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती के आरोप में 14 को सात साल की सजा
विज्ञापन

19 साल पहले नगर कोतवाली के अल्लीपुर गांव में हुई थी घटना
डीजे कोर्ट ने बुधवार को सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली के अल्लीपुर गांव में 19 साल पहले डकैती के एक मामले में बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। डीजे कोर्ट ने आरोपी सभी 14 लोगों को सात-सात साल की सजा सुनाने के साथ ही छह, छह हजार का जुर्माना भी लगाया। अदालती फैसले के बाद सभी अभियुक्तों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।
अल्लीपुर निवासी बाबू भाई के घर पर 19 अक्तूबर 1998 की रात दर्जन भर से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया था। बदमाश उसका दरवाजा फाड़ रहे थे। आहट सुन नींद से जागे बाबू भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विवेचना की। इस दौरान इचौली गांव के छंगू पासी, बुद्दीलाल, सोहनलाल, बुदुल, महेंद्र मिश्र, अदालती पासी, कामता पासी, चंदन पासी, शिवनरेश पाल, रामसिंह धोबी, चुनकाई मिश्र, जवाहर, समदा निवासी फैज खां व गुड्डू उर्फ मालिक समेत 14 लोगों का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया। मुकदमे की सुनवाई जिला जज दिलीप सिंह यादव की अदालत में हुई। शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार यादव ने कुल पांच गवाह प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की बहस व पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन कर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। 19 साल बाद इंसाफ मिलने पर पीड़ित ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन




चोरी के बाद अराजक तत्वों ने फूंक दी गुमटी
कोखराज के जीवनगंज गांव की घटना, दी तहरीर
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज के जीवनगंज गांव के बाहर बुधवार रात चोरी के बाद अराजक तत्वों ने एक गुमटी फूंक दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
जीवनगंज निवासी राजेश पटेल पुत्र श्यामलाल पटेल ने परिवार के गुजारे को बस्ती से बाहर ईंट-भट्ठे के पास छप्पर डालकर चाय-नाश्ता की गुमटी रखी थी। रोजाना की तरह मंगलवार रात भी राजेश गुमटी का ताला बंद कर घर चला गया था। इसी बीच चोरों ने उसकी गुमटी का ताला तोड़कर तीन हजार नकदी, समेत तकरीबन 35 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। इसके बाद अराजक तत्वों ने गुमटी को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देख भट्ठा मजदूर दौड़ पड़े। खबर मिलते ही राजेश भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बुधवार सुबह पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन




सड़क हादसे में युवक घायल, गम्भीर
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव का कमलेश निर्मल (38) पुत्र बाबूलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार रात वह दशहरा मेला देखने सिराथू आया था। बुधवार सुबह घर जाते समय भोला चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी इस्माइलपुर और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें