फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में विवाहिता की मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण मंगलवार सुबह कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर पुरामुफ्ती बाजार के समीप बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार में बैठी झारखंड की रीता देवी (38) की मौत हो गई। जबकि पति और तीन बेटे गंभीररूप से जख्मी हो गए। सभी लोग कानपुर में रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


झारखंड राज्य के चक्रधर जिला निवासी रामनरेश (40) रविवार को पत्नी और तीन बेटों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कार से कानपुर गए थे। मंगलवार सुबह सभी लोग घर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे इनकी कार कौशाम्बी के पुरामुफ्ती (तेरहमील) बाजार के समीप पहुंची। घने कोहरे और बारिश के कारण अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसे में कार में बैठी रीता देवी (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पति रामनरेश (40), बेटा अंकित कुमार (15), इंद्रजीत (12) और प्रीतम (10) घायल हो गए। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकालकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता की मौत की जानकारी फोन करके घरवालों को दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें