फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा को मृत दर्शाकर रोकी पेंशन

Tue, 19 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के नीमीशाना गांव में एक जिंदा अधेड़ को मृत दिखाकर उसकी पेंशन रोक दी गई है। कई महीने से पेंशन नहीं मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचा। पता चला कि उसे मृत दिखा दिया गया है। मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की। कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर हैं?
विज्ञापन


 इसका उदाहरण विकास क्षेत्र के नीमी शाना गांव में देखने को मिला। गांव के विकलांग लवकुश पुत्र भुलई को विकलांग पेंशन योजना केतहत पेंशन दी जाती थी, लेकिन करीब छह महीने से उसके खाते में पेंशन नहीं भेजी जा रही है। उसने समाज कल्याण विभाग जाकर पड़ताल कराई, तो पता चला कि उसे मृत दर्शा दिया गया है।

भुक्तभोगी का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के कहने पर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने जान बूूझकर उसे कागजों पर मृतदिखा दिया है। मंगलवार को चायल तहसील पहुंच भुक्तभोगी ने एसडीएम से शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच करके भुक्तभोगी के खाते में पेंशन हस्तांतरित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें