समय से पूर्व कैदियों की रिहाई के लिए सोमवार को समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी की अगुवाई में हुई इस बैठक में कारागार में बंद 5 कैदियों को पेश किया गया। संभव है कि इनमें से दो बंदी की समय से पूर्व रिहाई हो।
सिद्धदोष बंदियों की समय से पूर्व रिहाई के संदर्भ में सोमवार को समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में कारागार में बरसों से बंद 5 सिद्धदोष बंदियों की बावत चर्चा की गई। बंदी इंद्र नारायण निवासी सिंहपुर पश्चिमशरीरा, नरेश निवासी घाटमपुर मोहब्बतपुर पइंसा, प्रेमप्राश उर्फ खूटी निवासी दरियापुर पुरामुफ्ती, सरताज मोहम्मद निवासी अहमदपुर पुरामुफ्ती, सुखलाल निवासी थाम्बा अलावलपुर थाना करारी समिति के सामने प्रस्तुत हुए। समिति ने एक एक करके इन सभी बंदियों की फाइल, उनके चाल चलन आदि की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो बंदियों की समय से पूर्व रिहाई संभव है।