फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर रेप की एफआईआर

Wed, 13 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके की विवाहिता के  साथ रेप करने वाले युवक के खिलाफ मंगलवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 24 सितंबर 2015 की शाम मवेशियों के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। वहां पड़ोसी युवक ने उसे अकेली देखकर धरदबोचा। खेत में घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।

आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को अदालत के आदेश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ कौशाम्बी अर्जुन सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें