फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती को लगी गोली, जख्मी

Tue, 12 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा खरीदने के लिए ममेरी बहन के साथ रविवार की रात मूरतगंज बाजार जा रहे फौजी पर कातिलाना हमला किया गया। गोली लगने से फौजी और उसकी ममेरी बहन दोनों जख्मी हो गए। उसे आर्मी हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। जबकि युवती को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। एसओ का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के हटवारा थाना राजापुर निवासी शिवबाबू सेना में सिपाही है। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आया है। शनिवार की शाम वह अपने रिश्तेदार हरिराम के घर कोखराज के जिल्लापर गांव आया था। जिल्लापर गांव निवासी हरिराम उसका रिश्ते में मामा लगता है। शिवबाबू ने हरिराम के घर रहकर पढ़ाई की थी। रविवार की रात करीब 8 बजे वह ममेरी बहन गुड़िया पुत्री हरिराम को लेकर बाइक से कपड़ा खरीदवाने के लिए मूरतगंज बाजार जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक रोही गांव के समीप पहुंची। तभी किसी ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली शिवबाबू और गुड़िया के पैर में जा धंसी। गोली लगने से जख्मी फौजी ममेरी बहन को लेकर किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


युवक-युवती को गोली लगने की घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी हैं। मामले में एसओ कोखराज विपिन त्रिवेदी का कहना है कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। वैसी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें