फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को पीटकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा कराने का इल्जाम लगाते हुए बूंदा गांव के अधेड़ ने बहू को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े लोगों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई। खून से लथपथ विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हमलावर ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा गांव निवासी कल्लू देवी के तीन बेटे-बहू हैं। उसे शक है कि मझली बहू शीला देवी पत्नी दिलीप कुमार देवरानी-जेठानी को उसके खिलाफ भड़काती है। इधर सोमवार की सुबह करीब 6 बजे शीला घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। उसी दौरान उसकी देवरानी भी हैंडपंप पर चली गई। दोनों करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ी होकर बातें करती रहीं। हैंडपंप पर बहूओं को बातें करते देख कल्लू को शक हुआ कि शीला उसके खिलाफ छोटी बहू के कान भर रही है। फिर क्या था? उसका पारा गरम हो गया। जैसे ही शीला पानी लेकर घर आई। वह लाठी लेकर उसके ऊपर टूट पड़ा। बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

 अचानक हुए हमले से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। विवाहिता को खून से लथपथ होकर गिरा देख परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। घर के अन्य सदस्यों के आने पर कल्लू बहू को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों ने घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर ससुर कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें