फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
train engine
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के वीरनपुर गांव के समीप सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


वीरनपुर निवासी अरविंद (35) पुत्र हीरालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक उसकी करीब छह साल पहले शादी हुई है। अनबन के कारण इन दिनों बीवी मायके में है। इसी बात को लेकर अरविंद परेशान रहता था। सोमवार सुबह वह गांव के बाहर से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें