फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदसरावां के पास ट्रेन से उड़े युवक के चीथड़े

Wed, 11 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के सैयदसरावां गांव के समीप मंगलवार दोपहर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। युवक के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


  बताया जाता है कि सैयदसरावंा गांव निवासी प्रेम कुमार (35) पुत्र ललई नशे का लती था। मंगलवार दोपहर वह नशे में घर से निकला था। प्रत्ययक्षदर्शियों की मानें तो वह रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत नशे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें