फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में नाकाम होने पर हत्या की कोशिश, केस

Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। अपहरण में नाकाम होने पर एक युवक की हत्या की कोशिश किए जाने के मामले में गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अदालत के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिराथू कस्बा निवासी उमेश कुमार तिवारी पुत्र शिव कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को किसी काम से वह मंझनपुर गया था। लौटते वक्त पतौना पुल के समीप पड़ोसी गांव परास के रिजवान, आवेश, हुसैन व तीन अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन अपनी कार में बैठाने लगे। अपहरण में नाकाम होने पर तमंचे से फायर कर जान लेने का प्रयास किया। फायर मिस होने से किसी तरह जान बच गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तभी उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। उल्टा डांटकर भगा दिया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार शाम अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाली प्रभारी भाष्कर मिश्र का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें