फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के बाद चलती ट्रक से खलासी को फेंका, भर्ती

Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज बाजार के समीप शुक्रवार दोपहर पिटाई के बाद साथियों ने खलासी को चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है।  मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कोलकाता निवासी मुंतजिर पुत्र रहमत पेशे से ट्रक परिचालक है। शुक्रवार को वह चालक के साथ ट्रक में माल लादकर कोलकाता से इलाहाबाद जा रहा था। मुंतजिर ने बताया कि साथ में दो और युवक थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर इन युवकों से उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने मुंतजिर की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मूरतगंज बाजार के समीप चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। बताया कि चालक भी हमलावरों का ही साथ दे रहा था। इधर, सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े खलासी को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने आनननफानन में इमरजेंसी वाहन से खलासी को जिला अस्पताल भेजवाया। उसके परिजनों को खबर की। मामले में कोखराज एसओ राकेश चौरसिया का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें