फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुए का 30 किलो मांस बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 19 May 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह कछुए का 30 किलो मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर किया। तस्कर कछुओं को गंगा के तमाम घाटों से पकड़कर उनका मांस निकालते थे। पता चला है कि कछुए के मांस को इलाहाबाद के औषधि निर्माता को बेचा जाता था। पुलिस ने उसकी भी तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोखराज इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मूरतगंज मेला बाग के पास दो कछुआ तस्कर खड़े हैं। खबर मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी के साथ घेराबंदी करके उन्होंने कल्लू पुत्र बाबूलाल निवासी पकड़ी थाना पीपलपुर जिला सुल्तानपुर व पवन कुमार पुत्र चंदीलाल निवासी उचवां नसीरपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से 30 किलो कछुए का मांस बरामद किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि कोखराज क्षेत्र के गंगा घाटों से जाल डालकर कछुओं को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें मारकर मांस निकाल लिया। मांस बेचने इलाहाबाद जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस को बताया कि मछुआरों की मदद से उजिहिनी घाट समेत कई घाटों से उन्होंने एक दर्जन कछुओं को पकड़ा था। गुप्त रोगों का इलाज करने वाले इलाहाबाद के एक औषधि निर्माता को कछुओं का मां बेचना था। इंस्पेक्टर ने बताया कि औषधि निर्माता के बारे में पता किया जा रहा है। उसके बारे में कुछ जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पकड़े गए मांस की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

कौशाम्बी जिले में गंगा-यमुना के दो दर्जन से अधिक घाट हैं। उजहिनी, कुबरी, कड़ा, जहांगीराबाद, परसखी, देविटा, संदीपन, पभोषा आदि घाटों पर मछली के बहाने कछुओं को पकड़ने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मुखबिरों को लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने घाट पर ही दबिश देकर तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई थी। पुलिस जा ही रही थी कि रास्ते में ही तस्करों के बारे में सूचना मिली और उन्हें धर दबोचा गया। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सभी कोतवालों को अलर्ट कर दिया गया है। उनके क्षेत्र में तस्करी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी के मुताबिक कछुए की मांस की कीमत क्या है। इसके बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें