फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 25 Sep 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
शमसाबाद (ब्यूरो)। भैंस बेंचकर घर जा रहे एक किसान से लूटपाट करने वाले बदमाशों को आखिरकार ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़ लिया गया। बदमाश के पकड़े जाने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की और दो तमंचा व 10 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया। पकड़े गए तीन बदमाशों से पुलिस अन्य घटनाओं से बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी फूलचंद्र किसान हैं। शनिवार को उसने अपनी भैंस सौंरई बुजुर्ग स्थित पशु बाजार में करीब 35 हजार में बेचा था। पैसा लेकर फूलचंद्र घर जा रहा था। इसी बीच सदर कोतवाली के लच्छीपुर गांव के समीप तीन बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर लूट लिया। जानकारी सदर कोतवाली को दी गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर ग्रामीणों ने रविवार को बाजार में संदिग्ध हालत में टहल रहे जलालपुर गांव के शिवनारायण को पकड़ लिया। फूलचंद्र भी बाजार में था। वह शिवनारायण को पहचान गया। मामले की जानकारी पर शमसाबाद चौकी प्रभारी हसमत अली भी आ गए। पुलिस ने शिवनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। शिवनारायण ने बताया कि लूट की घटना में उसके साथ महेवाघाट कोतवाली के सरसवां गांव निवासी भानु प्रताप और मनीष भी शामिल थे। पुलिस ने शिवनारायण की निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के दस हजार रुपये और दो तमंचा बरामद हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें