फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Wed, 13 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कल्यानपुर। कोखराज के निधियावां गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की मंगलवार सुबह कल्यानपुर के समीप रेलवे ट्रैक क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन


निधियावां निवासी हरिश्चंद्र त्रिपाठी (70) गांव के पूर्व ग्राम प्रधान थे। इन दिनों वह सिराथू कस्बा स्थित अपने आवास में परिवार समेत रह रहे थे। गांव में उनका घर-खेत अभी भी है। फसल की निगरानी के लिए वह कभी-कभार गांव आया करते थे। बेटे अनुराग के मुताबिक काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इलाहाबाद से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह परेशान रहते थे। सोमवार शाम वह घर से गांव जाने की बात कहकर निकले थे। मंगलवार सुबह शौच गए ग्रामीणों ने कल्यानपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना मिलते ही बदहवाश परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग होकर उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। इंसपेक्टर कोखराज वाईपी सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें