फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकता करने को रची थी लूट की कहानी

Thu, 31 Mar 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सीमेंट व्यापारी का मुंशी ही करीब 1.35 लाख रुपये डकारने की नीयत से उसने ही लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने शक होने पर मुंशी को कर्रा किया,  तो उसने सच्चाई उगल दी। घर से लूट की रकम बरामद करने के  बाद पुलिस ने मुंशी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी रामबाबू सीमेंट, सरिया का थोक व्यापारी है। उसके यहां बूंदा गांव का उमेश कुमार मुंशी का काम करता है। मंगलवार को राम बाबू ने मुंशी को करीब 1.35 लाख रुपया देकर मनौरी बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। दोपहर मुंशी ने व्यापारी को फोन करके बताया कि रास्ते में पल्सर सवार 4 युवकों ने उसे रोक लिया। फिर मनौरी के समीप तमंचा सटाकर पैसे लूटकर उसे छोड़ दिया।

दिनदहाड़े लूट की खबर से व्यापारी के होश उड़ गए। उसने जानकारी पुलिस को दी। पुरामुफ्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुंशी से पूछताछ की। बातचीत के दौरान पुलिस को मुंशी के ऊपर ही शक हो गया। एसओ उसे पूछताछ करने के लिए थाने लाए। जहां पुलिस ने मुंशी को कर्रा किया, तो वह टूट गया। उसने बताया कि कर्ज चुकता करने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि 1.35 लाख रुपये घर से बरामद हो गई है। वह बैंक जाने से पहले यह पैसा घर जाकर रख आया था। उसके बाद उसने लूट होने की सूचना व्यापारी को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मुंशी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें