फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़

Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चाकवन चौराहे के पास रविवार सुबह एक दबंग ने दुकानदार की पिटाई कर दी। आरोप है कि दुकान में भी तोड़फोड़ भी की। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के मलाक भायल गांव निवासी शुभम केसरवानी ने चाकवन चौराहे के पास मोबाइल की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि रविवार सुबह चक शिवराजपुर गांव का एक युवक उसकी दुकान पर आया और खरीदने के लिए मोबाइल देखने लगा। इस दौरान एक मोबाइल गायब हो गया। इसे लेकर दुकानदार की युवक से कहासुनी होने लगी। इसी बीच युवक ने फोन करके अपने दो साथियों को बुला लिया और दुकानदार की पिटाई कर दी। इल्जाम है कि दुकान में घुसकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें