फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक से 30 हजार रुपये लूटे

Sat, 19 Nov 2016 01:06 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
100 rupee
विज्ञापन
चरवा के चक बादशाहपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम ट्रैक्टर चालक से युवकों ने करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चालक को लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद घायल चालक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव का शिवराज सिंह चरवा के चक बादशाहपुर गांव में बहन के घर रहता है। यहां पर वह ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार शाम वह पुआल की कटाई करने के बाद घर लौट रहा था। गांव के समीप पहले से बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद चालक के पास रखे करीब तीस हजार रुपये छीन लिए। छिनैती का विरोध करने पर युवकों ने चालक को अधमरा कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख युवक चालक को धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर मालिक मनोज कुमार की तहरीर पर गांव के कमलेश कुमार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें