पइंसा थाने के अनेठा गांव के समीप शुक्रवार की शाम पैदल घर जा रहे एक युवक की नकाबपोश चार युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने फोन पर यूपी-100 को खबर दी। पुलिस युवक को थाने ले गई। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
पइंसा थाने के स्थानीय गांव निवासी दीपक (18) पुत्र रामनरेश का मामा राजगीर है। बताया जाता है कि दीपक के मामा ने पिछले दिनों कुंड्रावी गांव निवासी महेश सोनकर के यहां काम किया था। शुक्रवार को उसने दीपक को महेश के यहां से मिस्त्री का समान लेने के लिए कहा। दीपक का कहना है कि शाम को वह सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। जैसे ही अनेठा गांव के समीप पहुंचा चार नकाबपोश युवकों ने उसे पकड़ लिया और पीटा। दीपक के इससे वह बेहोश हो गया था। होश आने पर उसने यूपी-100 को खबर दी। पुलिस उसे लेकर पइंसा थाने पहुंचे। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनसे दीपक की रंजिश है। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।