फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हंगामा, मारपीट

Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरिसा के (जिल्लापर) में जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार दोपहर भरवारी के कारोबारी व ग्रामीण आमने-सामने आ गए। पुलिस व राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में विवादित जमीन पर मंगलवार रात बनाई गई झोपड़ी में आग लग गई तो ग्रामीणों ने आपा खो दिया। ग्रामीणों ने कारोबारियों का लाठी-डंडा से पीटकर सिर फोड़ दिया। कार फूंकने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस ने लोगों को काबू में किया। घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



भरवारी के नीरज पुत्र घनश्याम दास केशरवानी व क्षितिज पुत्र दीपचंद्र केशरवानी ने रसूलपुर गिरिसा (जिल्लापर) में लगभग तीन बीघा भूमि खरीद रखी है। बताया जाता है कि इस भूमि पर गांव के ही बबलू पुत्र रामप्रसाद के परिजन कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। बुधवार करीब एक बजे नीरज, क्षितिज अपने कई साथियों के साथ भूमि पर पहुंचे तो देखा कि एक झोपड़ी बनी है। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। मौके पर लेखपाल महंत लाल व सिंघिया चौकी प्रभारी अटल बिहारी मिश्र आए। पैमाइश के दौरान झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद बबलू ने अपने भाई कमलेश, दूधनाथ आदि के साथ क्षितिज, नीरज और उनके साथियों को घेर लिया। मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बबलू पक्ष के लोगों नेे नीरज, क्षितिज, रवि और संतोष केशरवानी को घायल कर दिया। सभी का सिर फट गया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे। पुलिस की मौजूदगी में हमलावरों ने घायलों की कार फूंकने की कोशिश की। इसी बीच कोखराज इंस्पेक्टर जेपी राय फोर्स लेकर पहुंचे तो स्थिति नियंत्रण में हुई। इसके बाद घायलों को मूरतगंज पीएचसी भेजा गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोखराज थाने की पुलिस को नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें