फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग के उत्पात से परिवार ने किया पलायन

Sat, 21 Jul 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनारन का पूरा गांव का एक परिवार पट्टीदार के खौफ से पलायन कर गया है। शुक्रवार को परिवार की एक महिला ने शिकायत एसपी से शिकायत की है।  सोनारन का पूरा (अंबावा पश्चिम) निवासी सितारा देवी पत्नी शिवकुमार ने बताया कि नौ जून को पट्टीदार ने बेटों संग मिलकर उसके घर में तोड़फोड़ की थी। विरोध करने पर पिटाई भी की थी। पीड़िता के मुताबिक उसने उसी रोज स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत में मामला विचाराधीन है। 30 जुलाई की तारीख लगी है। आरोप है क इसी मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए 13 जुलाई को आरोपी ने फिर से महिला के घर पर उपद्रव किया। उसके उत्पात से महिला अपने व दो देवरों के परिवार के साथ गांव छोड़कर चली है। परिवार के लोग छिपकर खेती का काम देखने आते हैं तो जानमाल का खतरा बना रहता है। पीड़ितों ने सैनी इलाके के एक गांव में डेरा डाल रखा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। काम-धंधा भी बंद है। इसकी वजह से दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें