फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी, युवक ने लगाई फांसी

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर सेवथा गांव की एक किशोरी बुधवार की रात फांसी लगा ली। परिजन उसे इलाज के लिए लाहाबाद ले गए। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार इलाहाबाद में ही कर दिया। वहीं सैनी क्षेत्र के थुलगुला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


गोपालपुर सेवथा निवासी सोनम (15) पुत्री संतलाल दिवाकर कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जाता है कि 24 अगस्त की शाम किसी बात को लेकर परिजनों ने उसे पीट दिया था। इससे वह क्षुब्ध थी। रात में जब परिजन सो गए तो सोनम कमरे में फांसी पर झूल गई। गले में रस्सी कस जाने पर उसकी आवाज पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने उसे इलाहाबाद में भर्ती कराया। इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।वहीं थुलगुला निवासी रोहित सिंह पुत्र फूल सिंह शुक्रवार सुबह गांव में टहल रहा था। कुछ ही देर में घर पहुंचने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं लोग आश्चर्यचकित हैं कि सामान्य दशा में घूम रहे युवक ने एकाएक फांसी कैसे लगा ली। एसओ विपिन कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें