फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की पिटाई में सात के खिलाफ केस

Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा मीठेपुर गांव निवासी रामभवन पासी ने बताया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित के मुताबिक 21 अगस्त को भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए भीतर घुस गया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल, रामनरेश व पांच अज्ञात निवासी मीठेपुर सयारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें