फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से किशोरी नदारद, नगदी-जेवर भी गायब

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बुधवार रात घर की छत पर सो रही थी। सुबह परिजनों को नहीं मिली। इसी बीच घर में खोजबीन की तो करीब डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवर भी गायब थे। परिजनों ने मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को सीओ से लड़की, नगदी और जेवर बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार रात अपनी दो बड़ी बहनों के साथ छत पर सो रही थी। रात में वह अचानक गायब हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो घर के कमरों में खोजबीन शुरू की। पता चला कि एक लाख 50 हजार नगद और दो तोले के सोने के जेवर गायब हैं। परिजन तिल्हापुर चौकी पहुंचे तो उन्हें थाने भेज दिया गया। थाने में पुलिस ने तहरीर तो ले लिया पर आरोपियों और लड़की की धर पकड़ के लिए कदम नहीं उठाया गया। सराय अकिल पुलिस की शिथिलता से परिजनों में नाराजगी है। किशोरी के पिता शुक्रवार को सीओ चायल से मिले और आरोपियों के जिले में होने की बात बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें