चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में सोमवार की रात दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर तांडव किया। चहारदीवारी गिराते करते हुए परिवार के लोगों को बेरहमी से पीट दिया। शोर-शराबा सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की रहने वाली फूलकली पत्नी रूप नारायण ने बताया कि उसने घर के सामने चहार दीवारी खड़ी करा रखी थी। सोमवार की रात पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर चहारदीवारी गिरा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित परिवार विरोध करने पहुंचा तो हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीट दिया। पड़ोसी के घर तांडव देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। उधर पड़ोसी के हमले से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।