फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास

Sun, 09 Sep 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
poision
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में ब्याही एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी इलाके के भैरोपुर गनपा निवासी अमृतलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी का विवाह करीब दो साल पहले रूपनारायणपुर गोरियों गांव में अरुण से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज कार और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। फिर भी विचार में बदलाव नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक दो दिन पहले ससुरालियों ने उसकी बेटी की पिटाई की। रात को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर मायके वालों ने विवाहिता को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अरुण, जेठ विजय, जेठानी रेखा, ससुर रामभवन व सास पार्वती आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें