फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की दबंगई पर ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर

Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रजईपुर ग्राम प्रधान की दबंगई से आजिज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विहिप के बैनर तले ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। एसपी के निर्देश पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


रजईपुर निवासी अदालती की बेटी ज्ञानमती सोमवार को बधाई पूजने मायके आई थी। आरोप है कि मां काली की दरबार में जाने वाले रास्ते से ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने अपने समर्थकों संग रोक लिया। विरोध करने पर अपशब्द बोलने के साथ ही पीटने के लिए दौड़ा लिया। इससे पहले ग्राम प्रधान ने पांच मई को गांव के ही स्व. लालमन के लड़की की बारात में भी मारपीट की थी। लगातार बढ़ती गुंडई से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विहिप के जिला संगठन मंत्री की अगुवाई में एसपी दफ्तर का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस पर एसपी ने कोतवाल कौशाम्बी को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दे दिया। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि अदालती की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रधान व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें