पिपरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। दरिंदों ने उससे दुराचार किया। देर रात खोजबीन के दौरान किशोरी पड़ोसी की छत पर बेसुध मिली। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सुबह घर वाले किशोरी को कोतवाली ले गए। शुक्रवार को दिनभर समझौते के लिए पंचायत होती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी। न ही पुलिस ने दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली करीब 15 साल की एक लड़की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान रात में किशोरी पड़ोसी की एक छत पर निर्वस्त्र बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। किशोरी की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजनों ने पूछताछ की तो बताया कि पड़ोस के चार युवक उसे अगवा कर पड़ोसी की छत पर ले जाने के बाद उसके साथ दरिंदगी की। बेहोश होने पर उसे नग्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ले नामजद शिकायत पुलिस से की। दिनभर दोनों परिवारों के बीच सुलह-समझौते को लेकर पंचायत होती रही पर कोई बात नहीं बन सकी। पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।