फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर मिली महिला मजदूर की लाश

Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के अढ़ौली (धाता) गांव की रहने वाली पूजा देवी (35) पत्नी लालदास पइंसा के कैमा गांव के समीप स्थित ललित के भट्ठे में ससुर मायाराम के साथ ईँट की पथाई का काम करती थी। पति लुधियाना में काम करता है। पूजा तीन बच्चों के साथ भट्ठे में काम करती थी। पूजा के दस माह के दो जुड़वा बच्चे साहिल और राज हैं। तीन दिन पहले ही वह भट्ठा आई थी। बृहस्पतिवार रात पूजा उल्टी-दस्त से परेशान थी। रात में उसको दवा भी दिलाई थी। सुबह बच्चों के रोने की आवाज पर ससुर झोपड़ी में गया तो देखा कि पूजा मृत पड़ी थी। शुक्रवार सुबह भट्ठा पहुंचे परिवार के लोग  शव को लेकर अढ़ौली गांव चले गए। पइंसा एसओ राकेश सरोज ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें