पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे फाटक पार करते समय शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। जानकारी होने पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मनौरी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति रेलवे फाटक पार करते समय एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों के शवों के परखच्चे उड़ गए। रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का काफिला खड़ा था। हादसा देख लोग लोगों की रूह कांप गई। सूचना पूरामुफ्ती थाना पुलिस व जीआरपी को दी गई। थाना पुलिस वजीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो लगभग 62 वर्षीय वृद्ध की जेब से पुलिस को रुपये मिले, लेकिन कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे शवों की शिनाख्त हो सकती। जानकारी होते ही सीओ चायल महेंद्र सिंह देव भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी वीके मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वाले दोनों वृद्ध थे। फौरी तौर पर यही लग रहा है कि दोनों दंपति हैं। शिनाख्त नहीं हुई है, जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरामुफ्ती पुलिस क्षेत्र से लापता हुए वृद्ध दंपति का पता लगा रही है।