पइंसा(कौशाम्बी)। पइंसा के पड़री गांव का एक बेरोजगार युवक दुबई के सपने में कंगाल हो गया। फरेबी ने पासपोर्ट और बीजा के नाम पर मोटी रकम लेकर डकार गया। साथी की मदद से साल भर पहले उसने रकम दी थी। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी सुभाष चंद्र पांडेय बेरोजगार युवक है। पइंसा गांव के मुराद अली से उसकी दोस्ती है। मुराद अली ने बताया कि उसने दोस्त के सामने दुबई का प्रस्ताव रखा तो वह तैयार हो गया। दूर के रिश्तेदार की मदद से उसने साथी की बिगड़ी हालत सुधारने का प्रयास किया। फरेबी के झांसे में आने के बाद उसने साथी से पासपोर्ट और बीजा के लिए 30 हजार की रकम आरोपी के बैंक खाते में स्थानांतरित करवा दिया। साल भर का समय बीतने के बाद युवक को न पासपोर्ट मिला और न बीजा। इस पर उसने फरेबी से रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़ित पइंसा थाने पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की है।