फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के निशाने पर पांच शख्स

Wed, 04 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के नूरपुर में चर्चित पिता-पुत्री के अपहरण कांड में पुलिस शिद्दत के साथ विवेचना कर रही है। पुलिस के निशाने पर पांच शख्स हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव में बद्री प्रसाद यादव और उसकी पुत्री सुधा देवी का अपहरण 24 अप्रैल को हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि अपहरणकर्ताओं ने दोनों को मौत के घाट उतार गांव बाहर सरकारी नलकूप के बोरवेल में फेेंक दिया है। खून के धब्बे पाए जाने के बाद पुलिस बोरवेल का पाइप बाहर निकला रही है। संभावना है कि बुधवार तक पाइप बाहर आ जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस के निशाने पर मुख्य आरोपी मिथिलेश समेत पांच लोग आ गए हैं। पुलिस को पता चला है कि घटना की रात बद्री प्रसाद रात 8 बजे बिजली आने पर खेत में पानी लगाने गया था। देर होने पर सुधा ने चिंता बड़ी बहन गीता देवी से जताया था। उसने घर में कहा था कि वह पिता की मदद के लिए खेत जाना चाहती है। बड़ी बहन उसे खेत तक छोड़ने जा रही थी। घर में मौजूद मुख्य आरोपी की बहन ने कहा कि उसे शौच जाना है। वह ही उसे पिता के पास पहुंचा देगी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी मिथिलेश उसकी पत्नी और बहन फरार हैं। नूरपुर गांव के दो और शख्स जिनकी पहचान मददगार के रूप में हो रही है। वे भी फरार हैं। इसंपेक्टर सैनी दिनेश सिंह का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें