फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 24 Sep 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नौढ़िया गांव में ब्याही एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के पहरिया गांव की मीती साहू पुत्री राजाराम ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह नौढ़िया के लाला साहू से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। फिर भी रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर शनिवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति लाला साहू, जेठ रामअभिलाष, चचिया ससुर शकुल व ईश्वरदीन आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें