फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती का टुकड़ों में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 13 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती विद्युत उपकेंद्र के समीप मंगलवार भोर घर से निकले आढ़ती की रेलवे लाइन किनारे टुकड़ों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हादसा मान रही है। जबकि परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चिल्लाशहबाजी गांव का शिवराम (35) पुत्र मोतीलाल इलाहाबाद की मुंडेरा मंडी में मिर्च की आढ़त का काम करता था। इन दिनों वह गांव के बाहर नया घर बनवा रहा था। भोर में वह रोजाना निर्माणाधीन मकान की तराई करने के लिए जाता था। वहीं पर नित्यक्रिया के बाद घर आ जाता था। शिवराम की पत्नी माया के मुताबिक मंगलवार भोर भी वह घर से नए मकान के लिए निकले थे। सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों ने पूरामुफ्ती थाने के नरहिया गांव के समीप टुकड़ों में कटी लाश देखी। शिवराम के दोनों हाथ व पैर कटे थे। धड़ भी दूसरी तरफ पड़ा था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें