फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
मंझनपुर। इलाहाबाद में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल के लोगों ने पिटाई करके घर से निकला दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की मानवी केसरवानी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले मुट्ठी गंज इलाहाबाद निवासी शिवम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज बाइक और नगदी की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं आया। पीड़िता के मुताबिक हफ्तेभर पहले ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति शिवम, सास शोभा देवी, ससुर दिनेश, जेठ आशीष, देवर शुभम, ननद रीता व नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें