फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप की कोशिश

Thu, 31 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार - फोटो : मिड-डे
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके के दो युवकों ने मंगलवार रात गांव की एक विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध पर इन युवकों ने उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर बेरहमी से पिटाई की। गांववालों को आते देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। सास-ससुर परिवार के अन्य सदस्य अलग रहते हैं। युवती अपने दो बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात वह बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के दो युवक आए और सोते समय उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शेार मचाने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस के बाद उसके कपड़े भी फाड़ डाले।

परिवार के लोगों और ग्रामीणों को को आते देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने विवाहिता की हालत देखी, तो सन्न रह गए। बुधवार सुबह पीड़िता मंझनपुर कोतवाली में नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर युवती ने घटना से एसपी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसओ मोहम्मद हाशिमी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें