फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती को जिंदा जलाया, मौत

Sat, 03 Feb 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला को जिंदा जला दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले (राजापुर) कनकोटा निवासी रामचंद्र निषाद ने अपनी बेटी अनीता देवी (21) की शादी जून 2017 में सरायअकिल के मल्हीपुर गांव के रमेश चंद्र के साथ किया था। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बतौर दहेज बाइक की डिमांड शुरू कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर ससुराल के लोग बेटी अनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जनवरी को ससुरालियों ने मारपीट कर आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को बहाने से डिस्चार्ज कराकर घर लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने शुक्रवार सुबह सरायअकिल थाने में पति, ससुर मेवालाल व जेठ शिवा आदि के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें