कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर लाेंहदा गांव के सामने मंगलवार की भोर में बाइक सवार युवकों को बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। युवक की अपाचे बाइक समेत साढ़े हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले हैं। युवक की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र प्रेेमचंद्र एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह किसी काम से अपनी अपाचे बाइक से सोमवार को इलाहाबाद गया था। मंगलवार की भोर में वह बाइक से कानपुर देहात वापस जा रहा था। जैसे ही वह सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोंहदा गांव के समीप पहुंचा। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और तमंचा सटा दिया। तमंचे के बल पर अजीत की बाइक व साढ़े हजार रुपया लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाद अजीत ने घटना की जानकारी 100-डॉयल पुलिस को दी। लूट की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने इलाके की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। अजीत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।