फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। शादी के करीब तीन साल बाद भी संतान नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने  का प्रयास किया। पीड़िता ने पति और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी राम विशाल ने अपनी बेटी सरस्वती की शादी वर्ष 2015 में चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर में रहने वाले नरेंद्र के साथ की थी। शादी के एक साल तक सब सामान्य रहा। आरोप है कि इसके बाद संतान नहीं होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। जानकारी पर रामविशाल उसे अपने घर ले आया। मायके वालों का कहना है उन्होंने सरस्वती का इलाज कराया। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि सरस्वती पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बाद वह लोग सरस्वती को ससुराल छोड़ गए। सरस्वती का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसी वजह से मंगलवार सुबह पति और सास ने गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव किया। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें