फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश

Thu, 12 Apr 2018 01:03 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
poision
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के कमंगलपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया। उसे पीटा भी गया। पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज क्षेत्र के गरीबदास का पूरा गांव की निर्मला देवी पुत्री संगम का विवाह कमंगलपुर में हुआ है। निर्मला की मानें तो ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। कई बार पीटा भी। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी को बीमार होने पर ससुरालियों ने दवा की जगह जहर दे दिया। जिससे तबीयत बिगड़ गई। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के बाद किसी तरह जान बच सकी। हत्या के प्रयास की जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। अब तक बातचीत की जाती है। बात नहीं बनने पर दो दिन पहले पीड़िता ने कोखराज पुलिस को तहरीर दे दी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि पति, सास, ससुर व नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें