फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के शक में मारा गया था सजीवन

Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन

विज्ञापन
कोखराज। सरायअकिल के नंदौली गांव का सजीवन छेड़खानी के शक में मौत के घाट उतारा गया था। मूरतगंज में भट्ठा मजदूरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। पुलिस ने हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नंदौली गांव का सजीवन पुत्र संपत (50) कबाड़ बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार रात मूरतगंज बाजार में काजू मार्ग पर स्थित भट्ठे के पास वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था। पीएचसी में अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां ननकी देवी की तहरीर पर अशोक पुत्र कल्लू व गुड्डन पुत्र रोशन निवासी कशिया थाना कोखराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह कोखराज इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मूरतगंज भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सजीवन उनकी झोपड़ी में झांकता था। इस वजह से छेड़खानी के शक में उसकी पिटाई कर दी गई। चोट अधिक लगने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें