फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने पंचायत भवन पर किया कब्जा

Mon, 04 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के गुरौली में बने पंचायत भवन पर गांव के एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। शिकायत ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ से लेकर पुलिस तक से की, लेकिन सभी गोलमोल जवाब देकर प्रधान को लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा गुरौली के पंचायत भवन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने करीब दो साल से कब्जा कर रखा है। उसने पंचायत भवन में लकड़ी, भूसा, कंडा रखकर अपना ताला जड़ दिया है। दो साल पहले किए गए कब्जे की जानकारी जब ग्राम प्रधान मीना देवी को हुई तो उन्होंने आरोपी को सामान हटाने को कहा, लेकिन दबंगई पर उतारू आरोपी प्रधान की बात नहीं मानी। ग्राम पंचायत भवन खाली न होने पर ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ आरपी मिश्र से शिकायत की।

डीपीआरओ ने थाने जाकर एफआईआर कराने को कहा। जब प्रधान थाने पहुंची तो दरोगा ने यह कहकर लौटा दिया कि मामला भूमि पर कब्जे का है। पंचायत भवन खाली कराने के लिए उन्हें एसडीएम के यहां शिकायत करनी होगी। विभागाध्यक्ष और स्थानीय पुलिस के रवैये से ग्राम प्रधान में नाराजगी है। ग्राम प्रधान मीना देवी का कहना है कि पुलिस और डीपीआरओ शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब वह डीएम से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें