फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से एक लाख की चोरी

Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पूरा गांव में सोमवार रात घर में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गड़रियन का पूरा निवासी हरिओम पुत्र ननकू किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान सेंध काटकर घर में घुसे चोर करीब 60 हजार रुपये, करीब दस हजार रुपये के गहने, लगभग 15 हजार के बर्तन, कपड़ा, अनाज आदि उठा ले गए। सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें