फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को किया अगवा

Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के  फतेहपुर बेला गांव के एक किशोर का नौकरी के बहाने अपहरण कर लिया गया। पीड़ित किशोर के  पिता ने पड़ोसी युवक पर गायब करने का आरोप लगाया है। खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। भुक्तभोगी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बेला गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि 17 मार्च का गांव का एक युवक उसके बेटे को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला वह पड़ोस के युवक के साथ देखा गया था। आरोप है रंजिश में उसके बेटे को अगवा कर गायब किया गया है। बेटे की तलाश में महीने भर भटकने के बाद बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पड़ोसी रविकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें