फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम मांगने पर घर में घुसकर दंपति को पीटा

Sat, 28 Jul 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चिरला मुंजफ्ता गांव में गुरुवार शाम बकाया मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक दंपति की पिटाई कर दी। बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चिरला मुंजफ्ता निवासी राजन बाबू सिंह पुत्र लालबहादुर ने बताया कि उसने पड़ोसी गांव खानपुर सतवां के प्रदीप सिंह को कुछ दिन पहले करीब तीन लाख उधार दिए थे। अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार शाम उसने फोन कर प्रदीप से रुपये मांगे थे। इसी के बाद तैश में प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ घर पर चढ़ आया और अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। पिटता देख उसकी पत्नी हेमलता बीच बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। आरोप है कि घर के बाहर खड़ी एक कार और दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायल दंपति को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें