फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर मारपीट, पांच घायल

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों से पुलिस तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी चायल भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सरिता पत्नी हरीलाल मंगलवार दोपहर पास में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसन गीता देवी पत्नी मुन्नू भी पानी भरने पहुंच गई। पहले पानी भरने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर सरिता का पति हरीलाल व गीता के पक्ष से बुदुल व नजीमा पहुंची। वाद-विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। घटना में हरीलाल का सिर फट गया तो सरिता को भी गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष से गीता, बुदुल व नजीमा भी घायल हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच बचाव किया। घटना के बाद दोनों पक्ष पिपरी थाने पहुंचे और तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पिपरी पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी चायल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें