फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मुंशी से 1.50 लाख की लूट

Wed, 30 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सीमेंट-सरिया के व्यापारी के मुंशी से मंगलवार दोपहर दो पहिया वाहन(बाइक) सवार लुटेरों  ने करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात चायल तहसील के समीप की। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी रामबाबू  सीमेंट-सरिया के थोक कारोबारी हैं। उसकी दुकान में काम करने वाला मुंशी उमेश कुमार निवासी बूंदा मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे तकरीबन 1.50 लाख रुपये लेकर मनौरी स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। मुंशी उमेश के मुताबिक जैसे ही वह चायल तहसील के समीप पहुंचा। तभी पीछे से दो बाइक से आए चार युवकों ने उसे रोक लिया। रुकते ही युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया और लेकर मनौरी चले गए। मनौरी पावर हाउस के समीप उसे बाइक से उतारकर पैसा छीनने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।

1.50 लाख रुपये लूटने के बाद लुटेरे उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। उमेश ने घटना की जानकारी व्यापारी को दी। दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना से व्यापारी के होश उड़ गए। वह मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने मुंशी से लुटेरों के हुलिया आदि की जानकारी ली और लुटेरों की तलाश शुरू की। हालांकि पुलिस पैसे लूटे जाने की घटना को संदेह की नजर से देख रही है। पुलिस का मानना है कि संभवत: मुंशी ने यह रकम हड़पने के लिए लूट की कहानी रची है। एसओ पूरामुफ्ती राकेश सरोज ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें