फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा

Sat, 21 Jul 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा गांव की एक महिला को गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चरवा गांव की बिटोला देवी पत्नी कमलाकांत ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर अमादा हो जाता है। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनो संग मिलकर उसने पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने चरवा निवासी श्रीराम, लालजी, कुलदीप, सतीश व सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें