पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा में शुक्रवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर एक महिला पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। पड़ोसी ने महिला को पीटकर फावड़े से उस पर वार कर दिया। इससे उसका पैर कट गया। घायल महिला को सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि कैमा की अनारकली के पति की मौत हो चुकी है। अनारकली ने घर के सामने ग्राम सभा की भूमि पर मिट्टी डलवा रखी है। आरोप है कि गांव का ही ननबुध पुत्र प्यारे इस भूमि पर कब्जा करना चाहता है। शुक्रवार को उसने भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया तो अनारकली ने विरोध किया। गुस्साए ननबुध ने अनारकली को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान ननबुध ने अनारकली के दाहिने पैर पर फावड़ा मार दिया। इससे उसका पैर कट गया। गांव वालों के शोर मचाने पर ननबुध वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला को उसके पजिन लेकर पइंसा थाना गए। पइंसा पुलिस ने ननबुध के खिलाफ एनसीआर लिखकर महिला को मेडिकल के लिए सिराथू सीएचसी भेजा है।