फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ऐंठे ढाई लाख

Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बेरौचा निवासी एक युवक से शातिर ने खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बेरौचा निवासी चंद्रदेव त्रिपाठी पुत्र त्रियोगी नारायण ने बताया कि सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर बिगहरा गांव के सतीश कुमार से उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि सतीश ने खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 21 जनवरी 2017 को करीब 2.5 लाख रुपये ले लिए। अभी तक वह टालमटोल कर रहा था। अब रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। कहीं आते-जाते वक्त परिवार वालों को भी रोककर अपमानित करता है। पीड़ित के मुताबिक उसने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कई बार की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया है। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें