फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरौंचा में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने लगे पेड़ काटने के विवाद में सोमवार शाम बेरौंचा गांव के दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। इससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के 4-4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेरौंचा गांव निवासी सावित्री देवी और एक ग्रामीण के मकानों के बीच एक पुराना पेड़ है। इस पेड़ को दोनों अपनी जमीन पर बताते हुए हक जमाते रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार शाम इसी पेड़ को ग्रामीण ने काटने की कोशिश की। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के साथ मारपीट भी हो गई। इससे सावित्री देवी, ग्रामीण समेत तीन लोग जख्मी हो गए। गांववालों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर ग्रामीण, कुमकुम, कमलेश कुमार, ललई, राजार रामलाल, कामता प्रसाद, छेदीलाल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें